बंध बारैठा चौकी के सामने सड़क पर घूमता दिखा लेपर्ड:वाहन चालकों ने बनाया वीडियो, लोगों की मूवमेंट देखते ही जंगल की तरफ चला गया

बंध बारैठा चौकी के सामने सड़क पर घूमता दिखा लेपर्ड:वाहन चालकों ने बनाया वीडियो, लोगों की मूवमेंट देखते ही जंगल की तरफ चला गया

भरतपुर के बंध बारैठा इलाके में सोमवार रात चौकी के सामने सड़क पर लेपर्ड घूमता हुआ दिखाई दिया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने लेपर्ड का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते ही लेपर्ड जंगल की तरफ चला गया। रेंजर के अनुसार, बंध बारैठा इलाके में जनगणना के दौरान 6 लेपर्ड पाए गए थे। ये अक्सर इलाके में घूमते हुए लोगों को नजर आ जाते हैं। कल रात का बताया जा रहा वीडियो रेंजर राहुल फौजदार ने बताया – जनगणना के समय बंध बारैठा इलाके में 6 लेपर्ड पाए गए थे। ये आए दिन लोगों को दिखाई दे जाते हैं। लेपर्ड कभी-कभी सड़क की तरफ भी आ जाते हैं। चौकी के सामने लेपर्ड दिखने का यह वीडियो भी रविवार रात का बताया जा रहा है। कार सवारों ने बनाया वीडियो बताया गया कि एक कार वहां से गुजर रही थी। कार में बैठे लोगों ने लेपर्ड को सड़क पर घूमते देखा तो उसका वीडियो बना लिया। बाद में इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। वीडियो बनाते ही लेपर्ड जंगल की तरफ चला गया। बंध बारैठा में लेपर्ड का पूरा परिवार बंध बारैठा इलाके में लेपर्ड का एक पूरा परिवार रहता है। इसी इलाके में कूनो से एक चीता भी आया था। वह कई दिन तक यहां रहा था। इसके बाद उसे रेस्क्यू कर वापस कूनो ले जाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *