भास्कर न्यूज | सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे पंचायत के कैना गांव में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर के दरवाजे की छिटकिल्ली तोड़ी। गोदरेज में रखे करीब 40 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, 18 हजार रुपए नकद, दूसरे कीमती सामान चुरा लिए। घटना 8 अक्टूबर की रात की बताई गई है। कैना गांव के वार्ड छह निवासी स्व. रामस्वरूप झा के पुत्र अरुण कुमार झा ने 11 अक्टूबर को सिंघिया थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार परिवार के अधिकतर सदस्य बाहर रहते हैं। घर में मां रहती थीं। बीमारी के कारण वह भी इलाज के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान घर बंद था। 8 अक्टूबर की रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। पीड़ित ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद 10 अक्टूबर को डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद 11 अक्टूबर को थाने में आवेदन देकर चोरी की सूचना दी गई। आवेदन में चोरी गए सामान की बरामदगी, आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि कैना गांव निवासी अरुण झा के घर में चोरी को लेकर आवेदन मिला है। भास्कर न्यूज | सिंघिया थाना क्षेत्र के माहे पंचायत के कैना गांव में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर के दरवाजे की छिटकिल्ली तोड़ी। गोदरेज में रखे करीब 40 लाख रुपए मूल्य के जेवरात, 18 हजार रुपए नकद, दूसरे कीमती सामान चुरा लिए। घटना 8 अक्टूबर की रात की बताई गई है। कैना गांव के वार्ड छह निवासी स्व. रामस्वरूप झा के पुत्र अरुण कुमार झा ने 11 अक्टूबर को सिंघिया थाने में लिखित आवेदन दिया। आवेदन में गांव के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार परिवार के अधिकतर सदस्य बाहर रहते हैं। घर में मां रहती थीं। बीमारी के कारण वह भी इलाज के लिए बाहर गई थीं। इसी दौरान घर बंद था। 8 अक्टूबर की रात चोरों ने घर को निशाना बनाया। पीड़ित ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद 10 अक्टूबर को डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इसके बाद 11 अक्टूबर को थाने में आवेदन देकर चोरी की सूचना दी गई। आवेदन में चोरी गए सामान की बरामदगी, आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि कैना गांव निवासी अरुण झा के घर में चोरी को लेकर आवेदन मिला है।

