पूजा समितियों ने खीरी पोखर की साफ-सफाई कराकर जलस्रोत को बचाने की मांग की

पूजा समितियों ने खीरी पोखर की साफ-सफाई कराकर जलस्रोत को बचाने की मांग की

सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा जमुई के सांसद अरुण भारती ने शेखपुरा जिले के सांसद प्रतिनिधि पद से भाजपा नेता सचिन सौरभ को हटा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी के ओएसडी ललन भारती ने बताया कि उनकी जगह लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इमाम गजाली के सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर लोजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। पार्टी नेता अरविन्द पासवान, विजय पासवान, महेश पासवान, उमेश राम सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोजपा नेता अरविन्द पासवान ने कहा कि इमाम गजाली के सांसद प्रतिनिधि बनने से जिले की आम जनता की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाने में मदद मिलेगी। इससे समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं एकजुटता बनाए रखने में मदद मिलेगी। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शहर के खीरी पोखर में नाले का गंदा पानी गिरने से नाराज विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने सोमवार को डीएम शेखर आनंद को आवेदन सौंपा। एक दर्जन से अधिक पूजा समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पोखर में गंदे पानी का बहाव तत्काल रोकने, स्थायी समाधान करने और प्रतिमा विसर्जन से पहले स्वच्छ पानी भरवाने की मांग की। आवेदन देने पहुंचे पूजा समिति के सदस्य श्रवण कुमार बरनवाल, मनोज कुमार, कन्हैया कुमार, अनिल कुमार वर्मा, रवि कुमार, मुरारी कुमार, रामरतन प्रसाद, संजय महतो और रविकांत कुमार सहित अन्य ने बताया कि कई वर्षों से शहरी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिमाओं का विसर्जन खीरी पोखर में किया जाता रहा है। दुर्गा पूजा के अलावा अन्य धार्मिक अवसरों पर भी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन इसी पोखर में होता है। इसके बावजूद अब तक पोखर में स्वच्छ पानी भरने की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है। विसर्जन में एक सप्ताह से भी कम समय शेष रहने के बीच नाले का गंदा पानी पोखर में गिरने से पूजा समितियों के सदस्यों में नाराजगी है। पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि नाले का पानी लगातार पोखर में गिरने से जल दूषित हो रहा है। इससे आसपास गंदगी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में नगर परिषद को पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पूजा समितियों ने जनहित और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए विसर्जन से पहले खीरी पोखर में साफ पानी भरवाने तथा नाले के गंदे पानी का बहाव बंद कराने की मांग की। डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। नगर परिषद ने कहा, विसर्जन से पहले भरा जाएगा साफ पानी : इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि नाले के पानी को पोखर में जाने से रोकने के लिए सोख्ता का निर्माण कराया जा रहा है। गंदे पानी को निकालने के बाद प्रतिमा विसर्जन से पहले पोखर में स्वच्छ पानी भर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोखर परिसर के सौंदर्यीकरण का काम भी कराया जा रहा है। नगर परिषद इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा जमुई के सांसद अरुण भारती ने शेखपुरा जिले के सांसद प्रतिनिधि पद से भाजपा नेता सचिन सौरभ को हटा दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए जिलाधिकारी के ओएसडी ललन भारती ने बताया कि उनकी जगह लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। इमाम गजाली के सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर लोजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। पार्टी नेता अरविन्द पासवान, विजय पासवान, महेश पासवान, उमेश राम सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है। लोजपा नेता अरविन्द पासवान ने कहा कि इमाम गजाली के सांसद प्रतिनिधि बनने से जिले की आम जनता की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रभावी तरीके से उठाने में मदद मिलेगी। इससे समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास भी किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय एवं एकजुटता बनाए रखने में मदद मिलेगी। सिटी रिपोर्टर | शेखपुरा शहर के खीरी पोखर में नाले का गंदा पानी गिरने से नाराज विभिन्न पूजा समितियों के सदस्यों ने सोमवार को डीएम शेखर आनंद को आवेदन सौंपा। एक दर्जन से अधिक पूजा समिति के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पोखर में गंदे पानी का बहाव तत्काल रोकने, स्थायी समाधान करने और प्रतिमा विसर्जन से पहले स्वच्छ पानी भरवाने की मांग की। आवेदन देने पहुंचे पूजा समिति के सदस्य श्रवण कुमार बरनवाल, मनोज कुमार, कन्हैया कुमार, अनिल कुमार वर्मा, रवि कुमार, मुरारी कुमार, रामरतन प्रसाद, संजय महतो और रविकांत कुमार सहित अन्य ने बताया कि कई वर्षों से शहरी क्षेत्र की विभिन्न प्रतिमाओं का विसर्जन खीरी पोखर में किया जाता रहा है। दुर्गा पूजा के अलावा अन्य धार्मिक अवसरों पर भी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन इसी पोखर में होता है। इसके बावजूद अब तक पोखर में स्वच्छ पानी भरने की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी है। विसर्जन में एक सप्ताह से भी कम समय शेष रहने के बीच नाले का गंदा पानी पोखर में गिरने से पूजा समितियों के सदस्यों में नाराजगी है। पूजा समिति के सदस्यों ने कहा कि नाले का पानी लगातार पोखर में गिरने से जल दूषित हो रहा है। इससे आसपास गंदगी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में नगर परिषद को पहले भी सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। पूजा समितियों ने जनहित और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए विसर्जन से पहले खीरी पोखर में साफ पानी भरवाने तथा नाले के गंदे पानी का बहाव बंद कराने की मांग की। डीएम ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। नगर परिषद ने कहा, विसर्जन से पहले भरा जाएगा साफ पानी : इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि नाले के पानी को पोखर में जाने से रोकने के लिए सोख्ता का निर्माण कराया जा रहा है। गंदे पानी को निकालने के बाद प्रतिमा विसर्जन से पहले पोखर में स्वच्छ पानी भर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोखर परिसर के सौंदर्यीकरण का काम भी कराया जा रहा है। नगर परिषद इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *