बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रविवार को नॉर्थ 24 परगना जिले में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। वह TMC के एक दिवंगत कार्यकर्ता के घर जा रही थीं, तभी रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ चोर के नारे लगाए। आरोप है कि इस दौरान उनकी गाड़ी पर कीचड़ भी फेंका गया।

बिजपुर में गाड़ी के आगे आए प्रदर्शनकारी
यह घटना बिजपुर इलाके में हुई। जब ममता बनर्जी पार्टी के मृतक कार्यकर्ता के परिजनों से मिलने जा रही थीं, तभी प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। आपको बता दें कि इस TMC कार्यकर्ता की मौत हालिसहर पुलिस की कस्टडी में बीमार पड़ने के बाद हुई थी। इसे भी पढ़ें: Operation Sindoor शौर्य तो रक्तदान अभियान करुणा का प्रतीक, दिल्ली में बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh

मेरी गाड़ी पर फेंके गए पत्थर और जूते
घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “मेरी गाड़ी पर पत्थर, जूते और कीचड़ फेंके गए। यह मेरे खिलाफ एक सोची-समझी साजिश है। मैंने पुलिस को अपने आने की जानकारी पहले ही दे दी थी, फिर भी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। पूरे पश्चिम बंगाल पर असामाजिक तत्वों का कब्जा हो चुका है।”

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचे Mallikarjun Kharge का बीजेपी पर हमला, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और छात्रों के आंदोलन पर मांगा जवाब

अशांति फैलाने का आरोप
दूसरी तरफ, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ममता बनर्जी एक शांत इलाके में बेवजह अशांति पैदा करने आई थीं। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने ममता बनर्जी के दौरे का कड़ा विरोध किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *