किशनगंज में तैनात एक सिपाही ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट, बंधक बनाने, रुपये-जेवर छीनने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। भोजपुर के आरा निवासी सिपाही चंदन कुमार ने शुक्रवार को सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक पर हुई थी पहचान चंदन कुमार के अनुसार करीब चार साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी पहचान उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर निवासी पिंकी रजक से हुई थी। आरोप है कि बाद में पिंकी ने अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। शादी या 50 लाख रुपये की मांग का आरोप सिपाही का आरोप है कि उसे शादी करने या 50 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया गया। लगातार धमकियों से परेशान होकर उसने पिंकी से शादी कर ली। इसके बाद दोनों किशनगंज के डुमरिया भट्टा में किराए के मकान में रहने लगे। जमीन खरीदने का भी दबाव एफआईआर में सिपाही ने आरोप लगाया है कि कुछ समय से उसकी पत्नी और ससुरालवाले इस्लामपुर में उसके नाम पर पांच कट्ठा जमीन खरीदकर रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर नौकरी से निकलवाने और लगातार परेशान करने की धमकी देने का आरोप है। विवाद के बाद मायकेवालों को बुलाने का आरोप सिपाही के मुताबिक 7 सितंबर को पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने पिता दिनेश रजक, मां शोभा देवी और भाइयों कन्हैया रजक व कुंदन रजक को किराए के मकान पर बुलाया। कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप चंदन का आरोप है कि पत्नी और उसके मायकेवालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। सिपाही ने घटना को लेकर अपनी जान को खतरा होने का भी आरोप लगाया है। पर्स से 35 हजार रुपये निकालने का आरोप एफआईआर के अनुसार अगले दिन उसके पर्स से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सर्विस आईकार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात भी ले लिए जाने का आरोप है। सोने की चेन और अंगूठी छीनने का आरोप सिपाही ने अपने गले से सोने की चेन और अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। किशनगंज में तैनात एक सिपाही ने अपनी पत्नी और उसके मायके वालों पर ब्लैकमेलिंग, मारपीट, बंधक बनाने, रुपये-जेवर छीनने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। भोजपुर के आरा निवासी सिपाही चंदन कुमार ने शुक्रवार को सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक पर हुई थी पहचान चंदन कुमार के अनुसार करीब चार साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी पहचान उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर निवासी पिंकी रजक से हुई थी। आरोप है कि बाद में पिंकी ने अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। शादी या 50 लाख रुपये की मांग का आरोप सिपाही का आरोप है कि उसे शादी करने या 50 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया गया। लगातार धमकियों से परेशान होकर उसने पिंकी से शादी कर ली। इसके बाद दोनों किशनगंज के डुमरिया भट्टा में किराए के मकान में रहने लगे। जमीन खरीदने का भी दबाव एफआईआर में सिपाही ने आरोप लगाया है कि कुछ समय से उसकी पत्नी और ससुरालवाले इस्लामपुर में उसके नाम पर पांच कट्ठा जमीन खरीदकर रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहे थे। मांग पूरी नहीं करने पर नौकरी से निकलवाने और लगातार परेशान करने की धमकी देने का आरोप है। विवाद के बाद मायकेवालों को बुलाने का आरोप सिपाही के मुताबिक 7 सितंबर को पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने अपने पिता दिनेश रजक, मां शोभा देवी और भाइयों कन्हैया रजक व कुंदन रजक को किराए के मकान पर बुलाया। कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप चंदन का आरोप है कि पत्नी और उसके मायकेवालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और उसके साथ मारपीट की। सिपाही ने घटना को लेकर अपनी जान को खतरा होने का भी आरोप लगाया है। पर्स से 35 हजार रुपये निकालने का आरोप एफआईआर के अनुसार अगले दिन उसके पर्स से 35 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, सर्विस आईकार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात भी ले लिए जाने का आरोप है। सोने की चेन और अंगूठी छीनने का आरोप सिपाही ने अपने गले से सोने की चेन और अंगूठी छीनने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने सभी आरोपों को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आएगी सच्चाई मामले में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

