फूड सेफ्टी विभाग ने 400 किलो मिठाइयां नष्ट कराईं, 6 सैंपल भरे

फूड सेफ्टी विभाग ने 400 किलो मिठाइयां नष्ट कराईं, 6 सैंपल भरे

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिवाली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने शुक्रवार को जिले में मिठाई दुकानों, निर्माताओं और ढाबे पर छापेमारी की। इस दौरान 6 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह रटौल ने बताया कि एक मिठाई निर्माता के यहां अस्वच्छ परिस्थितियों के चलते चालान किया गया और लाइसेंस न होने पर नोटिस जारी किया गया। मौके पर 150 किलो बासी मिठाई मिश्रण, 50 किलो छेना मुर्गी और 200 किलो चम-चम (कुल 400 किलो सामग्री) नष्ट कराई गई। इसके अलावा मिल्क केक व ग्रीन सॉस के भी सैंपल लिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *