फसल बीमा राशि की मांग पर किसानों का धरना:बारिश के बीच चौथे दिन भी डटे रहे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

फसल बीमा राशि की मांग पर किसानों का धरना:बारिश के बीच चौथे दिन भी डटे रहे; प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

शाजापुर में फसल बीमा राशि दिलाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी है। किसान कलेक्टर कार्यालय के बाहर ही बारिश के बावजूद टेंट लगाकर डटे रहे। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें उठाईं। किसान बोले- फसल की बीमा राशी अब तक नहीं मिली भारतीय किसान संघ के मीडिया प्रभारी भारत नाहर ने बताया कि किसानों को उनकी मेहनत से तैयार फसल का बीमा लाभ अब तक नहीं मिला है। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें बीमा राशि नहीं मिल जाती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन-प्रशासन ने अब तक उनकी मांगों को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जन्माष्टमी के दिन भी बारिश के बीच भी किसान धरना स्थल पर मौजूद रहे। धरने में ललित नागर, जितेन पाटीदार, शंकर सिंह, नरेंद्र पाटीदार, जय प्रकाश पाटीदार, महेश फौजी, अंकुश, देव नारायण, माखन और कमल सहित कई किसान शामिल हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *