फरीदाबाद गणेश उत्सव में पहुंचे शमशेर खरकड़ा और राधा अहलावत:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निमंत्रण पर हुए शामिल, कई बड़े नेता भी रहे मौजूद

फरीदाबाद गणेश उत्सव में पहुंचे शमशेर खरकड़ा और राधा अहलावत:कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निमंत्रण पर हुए शामिल, कई बड़े नेता भी रहे मौजूद

फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में चल रहे तीन दिवसीय गणेश महोत्सव में महम क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शमशेर खरकड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी राधा अहलावत शामिल हुए। वे हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के निमंत्रण पर कार्यक्रम में पहुंचे थे। गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक सेक्टर-12 में किया था। इस मौके पर प्रदेश के कई बड़े नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंत्री राजेश नागर और 15 सितंबर के कार्यक्रम में खेल मंत्री गौरव गौतम भी उपस्थित थे। गणपति बप्पा से प्रदेश की खुशहाली की कामना शमशेर खरकड़ा और राधा अहलावत ने गणपति बप्पा के दर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-शांति व खुशहाली की कामना की। उन्होंने गणेश महोत्सव के आयोजन के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार भी जताया। साथ ही, उन्होंने श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *