फरीदकोट में ट्रेन की चपेट से युवक की मौत:जैतो के गांव सेवेवाला के पास मिला शव; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

फरीदकोट में ट्रेन की चपेट से युवक की मौत:जैतो के गांव सेवेवाला के पास मिला शव; रेलवे पुलिस जांच में जुटी

फरीदकोट में जैतो के गांव सेवेवाला के पास ट्रेन की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजवीर सिंह उर्फ राजू निवासी गांव गुमटी खुर्द के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जैतो की चढ़दी कला वेलफेयर सेवा सोसायटी के आपातकालीन नंबर पर गोनियाना चौकी के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने सूचना दी कि गांव सेवेवाला के पास रेलवे पिलर नंबर 319/3 और 319/4 के बीच एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सोसायटी के सदस्य मीत सिंह मीता, कुलदीप राजपूत और ललित शर्मा एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में शव को वहां से उठाकर बठिंडा के सरकारी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। रेलवे पुलिस कर रही मामले की जांच इस दौरान जीआरपी बठिंडा के एसएचओ एएसआई गुरपाल सिंह, सब-इंस्पेक्टर कुलवीर चंद कोटकपूरा, एएसआई जसविंदर सिंह और अन्य पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे। रेलवे पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *