फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल:1 लाख के इनामी रियाज के पैर में लगी गोली, 3 साथी भी गिरफ्तार; सामान बरामद

फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल:1 लाख के इनामी रियाज के पैर में लगी गोली, 3 साथी भी गिरफ्तार; सामान बरामद

फतेहपुर के हथगांव थाना क्षेत्र में 7-8 सितंबर की रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पट्टीशाह गांव के धोबी तालाब के पास एक बाग में हुई मुठभेड़ के दौरान दो इनामी हिस्ट्रीशीटर रियाज कुरैशी और इसरार कुरैशी घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, रियाज के दाहिने पैर और करीब 27 वर्षीय इसरार के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल फतेहपुर जिला अस्पताल भेजा। रियाज कुरैशी पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित बताया गया है। मुठभेड़ के दौरान भागने की कोशिश कर रहे तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर साहू (22), रेहान उर्फ छोटू (करीब 35) और हनीफ (करीब 38) के रूप में हुई है। ये आरोपी पट्टीशाह, बाकरगंज और पीरनपुर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दो तमंचे और कारतूस बरामद पुलिस के मुताबिक, घायल और गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो देशी तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक चोरी की मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी मिली है। चापड़, चाकू और रस्सियां भी मिलीं पुलिस ने मौके से एक लोहे का चापड़, दो लोहे के चाकू, एक लकड़ी का चौकोर ठीहा, पीले रंग की एक त्रिपाल, तीन रस्सियां और काली पॉलीथीन का एक पैकेट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक जीवित गोवंश भी बरामद किया गया। रियाज पर 33 से ज्यादा, इसरार पर 15 से ज्यादा केस पुलिस के अनुसार रियाज कुरैशी का लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ फतेहपुर और अन्य जिलों के अलग-अलग थानों में 33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, इसरार कुरैशी के खिलाफ फतेहपुर समेत अन्य जिलों में 15 से ज्यादा मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस अन्य गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। हथगांव पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *