फतेहपुर में एसपी ने किया 14 दरोगाओं को तबदला:पुलिस लाइन से थानों तक नई तैनाती, कई थानों और सेल में मिली जिम्मेदारी

फतेहपुर में एसपी ने किया 14 दरोगाओं को तबदला:पुलिस लाइन से थानों तक नई तैनाती, कई थानों और सेल में मिली जिम्मेदारी

फतेहपुर जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात 14 उप-निरीक्षकों (दरोगाओं) को विभिन्न थानों और पुलिस सेल में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने मंगलवार देर रात इन तबादलों के आदेश जारी किए। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, यशकरण सिंह को थाना हुसैनगंज भेजा गया है, जबकि विशाल यादव को खागा कोतवाली में तैनाती मिली है। रामजन्म पांडेय को थाना थरियांव और विनोद मिश्रा को सर्विलांस सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हनुमान प्रताप सिंह को बिंदकी कोतवाली का एसएसआई बनाया गया है। इसी क्रम में, अरविंद कुमार मौर्य को थाना कल्याणपुर, चंदन सिंह को थाना धाता और सर्वेश कुमार को थाना औंग में तैनात किया गया है। प्रमोद कुमार मौर्य को पीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है। प्रज्ज्वल उपाध्याय को थाना धाता, लाल बहादुर सिंह को थाना कल्याणपुर और इकबाल खान को थाना औंग भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, वीरेंद्र सिंह को थाना थरियांव, सूबेदार राय को थाना जहानाबाद और रजनी वर्मा को थाना चांदपुर में तैनाती मिली है। पुलिस विभाग के इस कदम को थानों में पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बुधवार सुबह एसपी पीआरओ ने बताया कि नई तैनाती के बाद संबंधित दरोगाओं पर अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के निस्तारण की अहम जिम्मेदारी होगी। इन बदलावों से थानों और पुलिस की विभिन्न शाखाओं में कार्य व्यवस्था में सुधार आने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *