पटना के फतुहा अंचल कार्यालय ने स्टेशन रोड पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लगभग 88 दुकानदारों और मकान मालिकों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया है। इन सभी को शनिवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। फतुहा के स्टेशन रोड पर वर्षों से अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कई लोगों ने सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर पक्के निर्माण तक करा लिए हैं, जिससे इस मार्ग पर आम नागरिकों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। देखें तस्वीरें…
पटना आयुक्त के पास याचिका दायर इस भीषण जनसमस्या से निजात पाने के लिए एक नागरिक ने पटना आयुक्त के समक्ष याचिका दायर की थी। आयुक्त के इसी सख्त आदेश के बाद अंचल प्रशासन हरकत में आया और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। फतुहा के अंचलाधिकारी (CO) मुकेश कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि यानी शनिवार को सभी नोटिसधारी अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखें। यदि कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं होता है, तो प्रशासन द्वारा एकपक्षीय सुनवाई कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े फरमान और नोटिस के बाद से स्टेशन रोड से लेकर मुख्य चौराहे तक के अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में भारी हड़कंप मच गया है। पटना के फतुहा अंचल कार्यालय ने स्टेशन रोड पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले लगभग 88 दुकानदारों और मकान मालिकों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया है। इन सभी को शनिवार को अंचल कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। फतुहा के स्टेशन रोड पर वर्षों से अतिक्रमण एक गंभीर समस्या बनी हुई है। कई लोगों ने सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर पक्के निर्माण तक करा लिए हैं, जिससे इस मार्ग पर आम नागरिकों और राहगीरों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। देखें तस्वीरें…
पटना आयुक्त के पास याचिका दायर इस भीषण जनसमस्या से निजात पाने के लिए एक नागरिक ने पटना आयुक्त के समक्ष याचिका दायर की थी। आयुक्त के इसी सख्त आदेश के बाद अंचल प्रशासन हरकत में आया और सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। फतुहा के अंचलाधिकारी (CO) मुकेश कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि यानी शनिवार को सभी नोटिसधारी अंचल कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखें। यदि कोई व्यक्ति उपस्थित नहीं होता है, तो प्रशासन द्वारा एकपक्षीय सुनवाई कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े फरमान और नोटिस के बाद से स्टेशन रोड से लेकर मुख्य चौराहे तक के अतिक्रमणकारियों और दुकानदारों में भारी हड़कंप मच गया है।

