प्रेम प्रसंग में महिला का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार:भोजपुर का युवक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, महिला भी बरामद

प्रेम प्रसंग में महिला का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार:भोजपुर का युवक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, महिला भी बरामद

रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के एक मामले में महिला के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत महिला को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सूहीया गांव निवासी स्वर्गीय मदन यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस को परसथुआ थाना क्षेत्र की एक महिला के प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से अपहरण कर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार यादव को परसथुआ बाजार से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने अपहृत महिला को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। परसथुआ थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। रोहतास जिले के परसथुआ थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के एक मामले में महिला के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत महिला को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के सूहीया गांव निवासी स्वर्गीय मदन यादव के पुत्र सोनू कुमार यादव के रूप में हुई है। पुलिस को परसथुआ थाना क्षेत्र की एक महिला के प्रेम प्रसंग में शादी की नीयत से अपहरण कर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू कुमार यादव को परसथुआ बाजार से गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने अपहृत महिला को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। परसथुआ थाना प्रभारी रामचंद्र चौपाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *