औराई थाना क्षेत्र के शाही मीनापुर गांव में किसान प्रणय कुमार शाही उर्फ टुल्लू शाही की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को उनका शव घर में फंदे से लटका मिला था, जिसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या माना जा रहा था। अब मृतक के पुत्र प्रतीक कुमार ने औराई थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्रतीक कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया था। औराई थाने में सोमवार को कांड संख्या 275/26 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में प्रणव कुमार उर्फ प्रिंस, प्रवीण कुमार शाही, मंजूलिका देवी और रूपम देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। 52 वर्षीय प्रणय कुमार शाही उर्फ टुल्लू शाही शाही मीनापुर गांव के निवासी थे। वह खेती और पशुपालन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार रात वह अपने घर पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह उनका शव घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच के लिए एसएफएल (SFL) की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के बाद मृतक की पत्नी, पुत्र और पुत्री मुजफ्फरपुर से गांव पहुंचे थे। पुत्र द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस अब सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। औराई थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। औराई थाना क्षेत्र के शाही मीनापुर गांव में किसान प्रणय कुमार शाही उर्फ टुल्लू शाही की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को उनका शव घर में फंदे से लटका मिला था, जिसे शुरुआती तौर पर आत्महत्या माना जा रहा था। अब मृतक के पुत्र प्रतीक कुमार ने औराई थाने में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। प्रतीक कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनके पिता की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया था। औराई थाने में सोमवार को कांड संख्या 275/26 के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में प्रणव कुमार उर्फ प्रिंस, प्रवीण कुमार शाही, मंजूलिका देवी और रूपम देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है। 52 वर्षीय प्रणय कुमार शाही उर्फ टुल्लू शाही शाही मीनापुर गांव के निवासी थे। वह खेती और पशुपालन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गुरुवार रात वह अपने घर पहुंचे थे और शुक्रवार सुबह उनका शव घर में फंदे से लटका हुआ पाया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच के लिए एसएफएल (SFL) की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना के बाद मृतक की पत्नी, पुत्र और पुत्री मुजफ्फरपुर से गांव पहुंचे थे। पुत्र द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद पुलिस अब सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। औराई थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

