प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाई:सागर की पुलिस ट्रेनिंग कर रही युवती के लिए आया था इंदौर; चार बहनों का इकलौता भाई था

प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाई:सागर की पुलिस ट्रेनिंग कर रही युवती के लिए आया था इंदौर; चार बहनों का इकलौता भाई था

इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में शनिवार को 27 वर्षीय युवक ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। युवक मूल रूप से सागर का रहने वाला था और पिछले कुछ महीनों से इंदौर में निजी कंपनी में ड्राइवर का काम कर रहा था। प्रारंभिक जांच में उसके इंदौर आने की वजह सागर की एक युवती से प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। कॉल नहीं उठाने पर मकान मालिक ने देखा शव खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, देवगुराड़िया की मानसरोवर कॉलोनी में किराए से रहने वाले आयुष (27) पिता उत्तम गोस्वामी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शनिवार को आयुष किसी का कॉल नहीं उठा रहा था। इसके बाद मकान मालिक से संपर्क किया गया। मकान मालिक ने कमरे में जाकर देखा तो आयुष फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद उसके पिता को इसकी जानकारी दी गई। युवती के पीछे जिद करके आया था इंदौर जांच में सामने आया कि आयुष पिछले कुछ महीनों से इंदौर में रह रहा था। उसके दोस्तों ने परिवार को बताया कि सागर में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती इंदौर में पुलिस ट्रेनिंग के लिए गई थी। इसके बाद आयुष भी परिवार से इंदौर आने की जिद करने लगा और यहां आ गया। वह निजी कंपनी में ड्राइवरी का काम करता था। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आयुष के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आयुष चार बहनों का इकलौता भाई था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *