प्रेमी और प्रेमिका की ग्रामीणों ने मंदिर में करवाया शादी:अम्बेडकरनगर में रात में गर्ल फ्रेंड से मिलने पहुंचा था बॉयफ्रेंड, परिजनों ने दिया आशीर्वाद

प्रेमी और प्रेमिका की ग्रामीणों ने मंदिर में करवाया शादी:अम्बेडकरनगर में रात में गर्ल फ्रेंड से मिलने पहुंचा था बॉयफ्रेंड, परिजनों ने दिया आशीर्वाद

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मगनपुर-महिमापुर-रुचनपुर गांव में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों के लोग आमने-सामने आ गए। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। समझौते और आपसी सहमति के बाद परिजनों ने प्रेमी जोड़े की शादी कराने का फैसला लिया। इसके बाद परिवार के लोगों की मौजूदगी में दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। परिजनों ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद शादी के बाद दोनों पक्षों के परिजनों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। परिवारों की सहमति से हुई इस शादी की चर्चा क्षेत्र में बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *