प्रयागराज में SIR अभियान…भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर भरवाए फॉर्म-6:नए मतदाताओं को जोड़ने पर रहा जोर, महानगर के 15 मंडलों में बूथ स्तर पर चला अभियान

प्रयागराज में SIR अभियान…भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर भरवाए फॉर्म-6:नए मतदाताओं को जोड़ने पर रहा जोर, महानगर के 15 मंडलों में बूथ स्तर पर चला अभियान

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को चलाए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत प्रयागराज महानगर में भारतीय जनता पार्टी ने बूथ स्तर पर व्यापक अभियान चलाया। महानगर के सभी 15 मंडलों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पहुंचकर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के साथ ही छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य किया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथों का किया दौरा
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी और शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न बूथों का दौरा कर अभियान का जायजा लिया। उन्होंने बूथों पर मौजूद कार्यकर्ताओं से संवाद किया और मतदाता सूची को अधिक से अधिक त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। फॉर्म-6 भरवाकर जोड़े गए नए मतदाता
अभियान के दौरान ज्वाला देवी इंटर कॉलेज, एमएनएनआईटी, महाशय मसूरियादीन इंटर कॉलेज और राष्ट्रीय महिला पॉलिटेक्निक, रसूलाबाद समेत कई बूथों पर कार्यकर्ताओं ने नए मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाए। इसके साथ ही ऐसे लोगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिनका नाम किसी कारणवश सूची में नहीं जुड़ पाया था। मतदाता जागरूकता पर भी दिया गया जोर
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पहुंचे नागरिकों को मतदान के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
अभियान में आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, डॉ. शैलेश पांडेय, रमेश पासी, विजय श्रीवास्तव, अनिल केसरवानी, विक्रमजीत सिंह भदौरिया, अरुण पटेल, सुजीत कुशवाहा, पार्षद प्रवीण भारती, मोहित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता विभिन्न बूथों पर मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *