प्रयागराज में राधा-कृष्ण बनकर नाचे बच्चे, VIDEO:जन्माष्टमी पर घर-घर सजे राधा-श्याम, धूम-धाम से मनाया पर्व

प्रयागराज में राधा-कृष्ण बनकर नाचे बच्चे, VIDEO:जन्माष्टमी पर घर-घर सजे राधा-श्याम, धूम-धाम से मनाया पर्व

जन्माष्टमी के मौके पर प्रयागराज में घर-घर नन्हे कान्हा और राधारानी नजर आए। परिजनों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजाया। नन्हे कान्हा के सिर पर मोर मुकुट, हाथ में बांसुरी और गले में आभूषण सजाए गए, जबकि बच्चियों को लहंगा-चोली, चुनरी और गहनों से राधा का रूप दिया गया। बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में डांस करते भी नजर आए। बच्चों के तैयार होने के बाद परिवारों ने घरों में आकर्षक बैकग्राउंड बनाकर फोटोशूट कराया और उनकी मासूम अदाओं को कैमरे में कैद किया। अभिभावकों का कहना था कि जन्माष्टमी पर बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सजाने से त्योहार की खुशी और भी खास हो जाती है। देखिए तस्वीरें……

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *