रोहतक | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा, सुशासन और जनकल्याण थीम पर कार्यक्रम हुआ। आयोजन में 76 किलो का केक वितरित किया गया। प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना के साथ 500 आशीर्वाद के दीये जलाए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी रहीं। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, निगम पार्षद कंचन खुराना ने भी संबोधित किया।

