प्रदेश के 273 निकायों में मेयर, सभापति और चैयरमेन के लिए कल मतदान होगा। वहीं 32 नगर निकायों में निर्विरोध इनका चुनाव हो चुका हैं। इसके साथ ही जयपुर, जोधपुर और कोटा में मेयर के चुनाव के लिए 25 सिंतबर को मतदान होगा। तीनों जगह मेयर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है। खैरथल में मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने 5 घंटे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें खैरथल नगर परिषद समेत जिले की सभी निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान जवाहर सिंह बेढम ने कहा – कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी संगठन पर विचार-विमर्श हुआ है। खैरथल-तिजारा जिले के सभी निकायों में भाजपा चुनाव जीतेगी। वहीं शनिवार शाम मुंडावर विधायक ललित यादव और किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी थाने पहुंचे। उन्होंने थानाधिकारी को पत्र देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नवनिर्वाचित पार्षदों और उनके परिजनों को कथित रूप से परेशान किए जाने पर कार्रवाई की मांग की। सवाई माधोपुर नगर पालिका के वार्ड 19 से भाजपा पार्षद मानवेंद्र अकोदिया के पिता हंसराज बैरवा और बैरवा समाज ने बीते दिन विरोध प्रदर्शन कर मानवेंद्र को परिजनों के सामने पेश करने की मांग की थी। इसके बाद सामने आए वीडियो में मानवेंद्र भाजपा कैंप में होने और पार्टी के साथ स्वेच्छा से रहने की बात कहते नजर आए। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने सभी पार्षदों की बाड़ेबंदी कर दी है। इस दौरान जैसलमेर भाजपा के नव निर्वाचित पार्षद, विधायक छोटू सिंह भाटी व भाजपा के अन्य पदाधिकारी कल्चर इवेंट का लुत्फ उठाते हुए भी नजर आए। देखिए निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS…. ये खबर भी पढ़ें 2 निगमों समेत 29-निकायों में भाजपा के निर्विरोध मेयर-चेयरमैन बने:कांग्रेस सिर्फ दो में जीती; धौलपुर में पार्षद का चुनाव लड़े बिना निर्दलीय सभापति बने जयपुर में भाजपा से सुनील कोठारी मेयर उम्मीदवार:जोधपुर में कांग्रेस ने गहलोत के करीबी गैर पार्षद प्रत्याशी को उतारा, कोटा में आखिरी समय में नाम तय —— पल-पल का अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

