प्रतापगढ़ में महानवमी पर कन्या पूजन आयोजित:वैदिक मंत्रोच्चार संग हुई विशेष आरती, बच्चियों को बांटे गए उपहार

प्रतापगढ़ में महानवमी पर कन्या पूजन आयोजित:वैदिक मंत्रोच्चार संग हुई विशेष आरती, बच्चियों को बांटे गए उपहार

प्रतापगढ़ में शारदीय नवरात्र की महानवमी पर मांधाता कोतवाली परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। थानाध्यक्ष धनंजय राय ने मां जगदम्बा को चुनरी अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। विद्वान लल्ला महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन कराया। इसके बाद थानाध्यक्ष धनंजय राय ने कन्याओं के चरण पखारकर उनका पूजन किया। कन्याओं को भोजन-प्रसाद, फल, दक्षिणा और कॉपी-पेंसिल भेंट की गई। मां दुर्गा को भोग लगाने के बाद हवन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के महिला एवं पुरुष सदस्यों के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गुड्डन, सभासद, ग्राम प्रधान और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *