चंदौली में दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र:श्रीराम जानकी मठ मंदिर में 50 साल से हो रही पूजा, दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु

चंदौली में दुर्गा पूजा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र:श्रीराम जानकी मठ मंदिर में 50 साल से हो रही पूजा, दूर-दूर से आ रहे श्रद्धालु

चंदौली जिला मुख्यालय के श्रीराम जानकी मठ मंदिर परिसर में बना दुर्गा पूजा पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग पहुंच रहे हैं। यहां श्रद्धालु पूजा-पाठ कर मन्नतें मांग रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मां महिषासुर मर्दिनी के चरणों में शीश नवाकर सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और परिवार की खुशहाली की कामना की। नवमी के दिन मंदिर परिसर में खास उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने विधि-विधान से मां की पूजा की और अपनी मनोकामनाएं बताईं। श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर की सजावट और भव्य दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी दीनानाथ त्रिपाठी ने बताया कि दुर्गा पूजा का यह पंडाल करीब 50 साल से बनाया जा रहा है। नगर के लोगों में इस पंडाल को लेकर काफी आस्था है। आसपास के इलाकों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र के आखिरी दिनों में मंदिर में भीड़ बढ़ने से उत्सव की रौनक और बढ़ गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *