प्यार में अड़चन बन रहा था भतीजा:ताई ने प्रेमी से हत्या करने का अपहरण करवाया, खुद ही पुलिस को सूचना दी

प्यार में अड़चन बन रहा था भतीजा:ताई ने प्रेमी से हत्या करने का अपहरण करवाया, खुद ही पुलिस को सूचना दी

आगरा में ताई ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भतीजे को मारने की साजिश रची। प्रेमी ने भतीजे का अपहरण किया। इसके बाद उसे जंगल में छोड़ आया। ताई ने ही थाने में जाकर बच्चे के अपहरण होने की बात भी बताई। पुलिस ने 14 घंटे में बच्चे को बरामद कर लिया। आरोपी को पकड़ने पर साजिश का खुलासा हुआ। आगरा स्थित जगदीशपुरा के बोदला क्षेत्र के राहुल नगर निवासी महिला ने गुरुवार सुबह थाना पुलिस को शिकायत की। बताया कि उनका देवर शराब के नशे का आदी है। देवरानी दो वर्ष पहले चली गई है। उनके चार और पांच साल के दो मासूम बच्चों का दो साल से वहीं पालन-पोषण कर रही है। सुबह घर के बाहर खेलते समय चार वर्ष का कालू लापता हो गया है। बच्चे का दिनदहाड़े अपहरण होने का शक जताने पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई। सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी में राहुल नगर का साबिर नामक युवक बच्चे से बात कर उसे इशारे से बुलाता दिखा। पुलिस ने उसे ढूंढा और सख्ती से पूछताछ की। आरोपी ने बालक को मलपुरा के जंगलों में छोड़ कर आने की जानकारी दी। पुलिस टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन चलाया और बालक को सकुशल बरामद किया।
ताई ने ही रची थी साजिश
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चे की ताई से उसके प्रेम संबंध हैं। उसका पति और देवर दोनों शराबी हैं। कुछ समय से महिला से उसकी करीबी दोस्ती हो गई। वह मजदूरी करता था और महिला का हर तरह से ख्याल रखता था। महिला से निकाह कर अपनी दुनिया बसाना चाहता था। महिला ने बच्चों को ऐसे छोड़कर जाने पर अपनी बदनामी का हवाला देकर साथ भागने से मना कर दिया।
हिम्मत टूटी तो जंगल में छोडा इसके बाद दोनों ने बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वह बहाने से एक बच्चे को लेकर गया। बच्चे के साथ कुछ गलत करने की उसकी हिम्मत नहीं हुई। इसलिए बच्चे को जंगल में छोड़ आया। महिला को गुमशुदगी दर्ज कराने भेजा ताकि किसी को शक नहीं हो। बच्चे के बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि बच्चे के साथ कोई अनहोनी नहीं हुई। मां नहीं ले जाती तो दूसरे को भी उठाते पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उम्मीद थी कि एक बच्चे के जाने के बाद उनकी मां दूसरे को साथ ले जाएगी। ऐसा नहीं होता तो दूसरे को भी इसी तरह कहीं और छोड़ आने की योजना थी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *