पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव:मुंगेर में पुलिस मर्डर या सुसाइड की जांच में जुटी

पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव:मुंगेर में पुलिस मर्डर या सुसाइड की जांच में जुटी

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना बंबर-कुशवाहा टोला के समीप हुई। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी टेटिया बंबर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और मामले की जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एसएफएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि एफएसएल टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, कि यह आत्महत्या है या हत्या। मुंगेर जिले के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना बंबर-कुशवाहा टोला के समीप हुई। महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी टेटिया बंबर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और मामले की जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। FSL की टीम को भी मौके पर बुलाया पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या, दोनों पहलुओं से छानबीन कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की पहचान कराने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एसएफएल (फॉरेंसिक) टीम को भी मौके पर बुलाया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। महिला की पहचान और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि एफएसएल टीम के साथ-साथ डॉग स्क्वायड टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, कि यह आत्महत्या है या हत्या।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *