औरंगाबाद में लापता शख्स का मिला शव:2 दिन पहले घर से ठेला लेकर निकला था; बॉडी पर जले के निशान, हत्या की आशंका

औरंगाबाद में लापता शख्स का मिला शव:2 दिन पहले घर से ठेला लेकर निकला था; बॉडी पर जले के निशान, हत्या की आशंका

औरंगाबाद शहर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पास सोमवार की सुबह चहारदीवारी के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। बॉडी पर जले के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान झारखंड के कोल्हुआडा गांव निवासी फकीरा मेहता उर्फ शिव(40) के रूप में हुई है। पोखरा मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। ठेला लगाकार गुपचुप(पानी पूड़ी) बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ठेला लेकर घर से निकला था जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम वह रोज की तरह अपना ठेला लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद पत्नी रेखा देवी समेत परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ठेला शाहपुर मोहल्ला में मिला ठेला मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई, क्योंकि फकीरा का कहीं पता नहीं चल रहा था। शहर के अलग-अलग इलाकों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिनों तक लगातार तलाश के बाद सोमवार की सुबह राम लखन सिंह यादव कॉलेज के समीप चहारदीवारी के अंदर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान फकीरा मेहता के रूप में की। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही पत्नी रेखा देवी समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। जले के निशान से हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नगर थाना के दारोगा चंदन कुमार ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। शव पर जले के निशान मिलने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। फकीरा की मौत के कारणों के साथ-साथ उसके शनिवार की शाम घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फकीरा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को चहारदीवारी के अंदर कैसे लाया गया। वहीं, पत्नी रेखा देवी समेत परिजनों का सदर अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजन कई सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पूर्व पार्षद विजय मेहता ने भी घटना को दुखद बताते हुए पुलिस से गंभीरता से जांच कर दोषियों का पता लगाने की मांग की है। औरंगाबाद शहर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के पास सोमवार की सुबह चहारदीवारी के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। बॉडी पर जले के निशान मिले हैं। हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची । शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान झारखंड के कोल्हुआडा गांव निवासी फकीरा मेहता उर्फ शिव(40) के रूप में हुई है। पोखरा मोहल्ले में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। ठेला लगाकार गुपचुप(पानी पूड़ी) बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। ठेला लेकर घर से निकला था जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम वह रोज की तरह अपना ठेला लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद पत्नी रेखा देवी समेत परिजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान ठेला शाहपुर मोहल्ला में मिला ठेला मिलने के बाद परिजनों की चिंता और बढ़ गई, क्योंकि फकीरा का कहीं पता नहीं चल रहा था। शहर के अलग-अलग इलाकों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दो दिनों तक लगातार तलाश के बाद सोमवार की सुबह राम लखन सिंह यादव कॉलेज के समीप चहारदीवारी के अंदर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान फकीरा मेहता के रूप में की। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही पत्नी रेखा देवी समेत अन्य परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। जले के निशान से हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नगर थाना के दारोगा चंदन कुमार ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। शव पर जले के निशान मिलने के कारण पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। फकीरा की मौत के कारणों के साथ-साथ उसके शनिवार की शाम घर से निकलने के बाद की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फकीरा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को चहारदीवारी के अंदर कैसे लाया गया। वहीं, पत्नी रेखा देवी समेत परिजनों का सदर अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजन कई सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। पूर्व पार्षद विजय मेहता ने भी घटना को दुखद बताते हुए पुलिस से गंभीरता से जांच कर दोषियों का पता लगाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *