पेट्रोल पंप पर दोबारा फायरिंग की थी योजना, तीन गिरफ्तार:आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद

पेट्रोल पंप पर दोबारा फायरिंग की थी योजना, तीन गिरफ्तार:आरोपियों के पास से देशी पिस्टल, दो जिंदा गोलियां और दो मोबाइल बरामद

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास रंजन लाल के पेट्रोल पंप पर दोबारा फायरिंग करने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पियूष उरांव (चेटर चंदवा) व जितेंद्र यादव उर्फ राहुल यादव (आन,चंदवा) शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो लोडेड जिंदा गोलियां और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को अपराधियों ने रंजन लाल के पेट्रोल पंप पर रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग की थी। इसी दौरान एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली कि दीपक लोहरा अपने साथियों के साथ चंदवा के आन गांव स्थित श्मशान घाट में बैठकर पेट्रोल पंप पर फिर से फायरिंग करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 23 अक्टूबर को पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दीपक लोहरा पर छह और पीयूष उरांव पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद वे पेट्रोल पंप संचालकों, ईंट-भट्ठा संचालकों और अन्य लोगों से रंगदारी व लेवी वसूलने के लिए गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के सिकनी के पास रंजन लाल के पेट्रोल पंप पर दोबारा फायरिंग करने की योजना बना रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी में दीपक लोहरा (हुटाप, चंदवा), पियूष उरांव (चेटर चंदवा) व जितेंद्र यादव उर्फ राहुल यादव (आन,चंदवा) शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी पिस्तौल, दो लोडेड जिंदा गोलियां और दो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 23 अक्टूबर को अपराधियों ने रंजन लाल के पेट्रोल पंप पर रंगदारी मांगने के लिए फायरिंग की थी। इसी दौरान एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली कि दीपक लोहरा अपने साथियों के साथ चंदवा के आन गांव स्थित श्मशान घाट में बैठकर पेट्रोल पंप पर फिर से फायरिंग करने की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 23 अक्टूबर को पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दीपक लोहरा पर छह और पीयूष उरांव पर चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं। जेल से बाहर आने के बाद वे पेट्रोल पंप संचालकों, ईंट-भट्ठा संचालकों और अन्य लोगों से रंगदारी व लेवी वसूलने के लिए गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *