पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर युवक का मिला शव:सड़क हादसे की आशंका; पुलिस हर पहलुओं से कर रही जांच

पृथ्वीपुर-ओरछा मार्ग पर युवक का मिला शव:सड़क हादसे की आशंका; पुलिस हर पहलुओं से कर रही जांच

पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र में पृथ्वीपुर-ओरछा मुख्य मार्ग पर गुरार खिरक के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिला। लोगों ने बुधवार देर रात हुई घटना की सूचना गुरुवार सुबह पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पृथ्वीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को युवक की मौत सड़क हादसे में होने की आशंका है। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी। बाद में पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी अरविंद यादव, पिता विजय यादव के रूप में की। वाहन और घटनाक्रम की जांच जानकारी के अनुसार, अरविंद यादव पृथ्वीपुर के बिशनपुरा तिगैला के पास ढाबा चलाते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वाहन से हुआ और घटना किन परिस्थितियों में हुई।पुलिस यह भी पता कर रही है कि घटना के समय अरविंद यादव कहां से आ रहे थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है। हादसे से जुड़े अन्य तथ्य पुलिस की जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *