पूर्वी Delhi के Akshardham परिसर में खंभे से गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत

पूर्वी Delhi के Akshardham परिसर में खंभे से गिरकर 5 साल के बच्चे की मौत

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर पूर्वी दिल्ली में मंडावली इलाके के अक्षरधाम परिसर में खंभे से कथित रूप से गिरने से वहां तैनात सुरक्षा गार्ड के पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है।

बच्चा अक्षरधाम परिसर में फुटबॉल खेल रहा था, इसी दौरान वह खंभे से गिर गया और उसकी मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता अक्षरधाम परिसर में ही रहते हैं। उन्होंने घटना में किसी तरह का संदेह या किसी साजिश की आशंका व्यक्त नहीं की है।

पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता पिछले 15 वर्षों से अक्षरधाम में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *