बाड़मेर में डोडा-पोस्त से भरी कार पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भाग गए। पुलिस ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर गाडी को पकड़ा। इसमें सवार महिला समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी लेने पर उसमें 40.05 किलो डोडा-पोस्त जब्त किए है। इसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए है। पूछताछ में आरोपी नांद गांव निवासी चनणाराम के लिए काम करना बताया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। एसपी चूनाराम जाट ने बताया- पुलिस मुख्यालय ओर जोधपुर रेंज आईजी की ओर से चलाए जा रहे अभियान व आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक-पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एएसपी नितेश आर्य के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी देवीचंद ढाका के नेतृत्व में टीम बनाई गई। सूचना पर की नाकाबंदी टीम को सूचना मिली थी कि कार में अवैध डोडा-पोस्त लेकर बाड़मेर की तरफ आ रही है। इस पर टीम ने सिणधरी-बाड़मेर स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी की। इस दौरान सिणधरी की तरफ से आ रही संदिग्ध वेंटो कार के ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर भगाकर ले गया। टीम ने करीब 20 किलोमीटर पीछा कर जैसलमेर बायपास पर गाडी को पकड़ लिया। वेंटो कार में मिले 40.05 किलो डोडा-पोस्त टीम ने कार की तलाशी ली गई तो कार में प्लास्टिक के कट्टों में 40.05 किलो मादक-पदार्थ डोडा-पोस्त मिले। कार में सवार बाबुलाल पुत्र ठाकराराम निवासी पूनियों की बस्ती, आदर्श चवा पुलिस थाना सदर बाड़मेर और उसके सहयोगी महिला पूरों देवी पत्नी गणेश कुमार निवासी मदरूपोणी गोदारों की ढाणी, पनावडा, बायतु को डिटेन किया। महिला समेत दो किया गिरफ्तार पुलिस ने पूछताछ के बाद महिला समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में एसआई जितेंद्र सिंह, एएसआई मेहराराम, दिनेश, केसराराम, डीएसटी हैड कांस्टेबल प्रेमाराम, पूनमचंद, कांस्टेबल शंकरसिह, लाभूराम, मांगीलाल, प्रमोद कुमार, इंद्राज, लुंभाराम, शिवरत्न, महिला कांस्टेबल केसी, मोहनी शामिल रहे। चितौड़गढ से लाए नांद गांव में देने वाले थे पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चितौड़गढ़ से डोडा-पोस्त लेकर आए है। नांद गांव निवासी चनणाराम पुत्र गिरधारीराम के लिए काम करते थे। चनणाराम के खिलाफ सिणधरी, बालोतरा और पिंडवाड़ा थाने में दो मामले दर्ज है। पूछताछ और जांच पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी पहली बार ही पकड़े गए है।

