पूर्णिया में मोबाइल छिनतई गैंग के 3 सदस्य अरेस्ट:14 मोबाइल बरामद; बाइक लूट में शामिल 3 नाबालिगों को भी पकड़ा, पिस्टल, जिंदा कारतूस भी बरामद

पूर्णिया में मोबाइल छिनतई गैंग के 3 सदस्य अरेस्ट:14 मोबाइल बरामद; बाइक लूट में शामिल 3 नाबालिगों को भी पकड़ा, पिस्टल, जिंदा कारतूस भी बरामद

पूर्णिया पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल छिनतई और तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जबकि हथियार के बल पर हुई बाइक लूट की घटना का भी त्वरित खुलासा किया गया है। पहले मामले में, पुलिस ने मोबाइल छिनतई वाले अंतरराज्यीय गिरोह की एक महिला समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छिनतई के 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दूसरे मामले में, पुलिस ने हथियार के बल पर हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को पकड़ा है। इनके पास से लूटी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये कार्रवाई पूर्णिया पुलिस के सघन अभियान का हिस्सा है। 17 अगस्त की शाम गुप्त सूचना पर की छापेमारी पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में किराए के मकान से संचालित मोबाइल छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर ने बताया कि 17 अगस्त 2026 की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित कैलाश महतो के मकान में छापेमारी की गई। वहां किराए का कमरा लेकर कुछ संदिग्ध युवक व एक महिला रह रहे थे। जहां से 14 छिनतई के मोबाइल के साथ एक महिला सहित 3 आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान के नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद रब्बानी, के नगर थाना क्षेत्र के बनभाग निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद राज तथा पश्चिम बंगाल 24 परगना निवासी शिला घोष के रूप में हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से छिनतई के 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्मार्ट वॉच तथा 1 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। छिनतई के बाद महिला खपाती थी मोबाइल सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पराशर ने खुलासा किया कि पकड़े गए युवक शहर व आसपास के इलाकों में मोबाइल छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह में शामिल पश्चिम बंगाल की महिला शीला घोष संदिग्ध केरियर के रूप में काम करती थी, ताकि पुलिस या आम जनता को शक न हो। वह छीने गए मोबाइलों को पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों पर खपाने का काम करती थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में मरंगा थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। 14 अगस्त को गन प्वाइंट पर लूटी थी बाइक वहीं दूसरे मामले में पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने खुद जानकारी साझा करते हुए गन प्वाइंट पर हुए लूट कांड का खुलासा किया है। पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि 14 अगस्त की अहले सुबह करीब 3:00 बजे 4 से 5 की संख्या में अपराधियों ने पिस्तौल का डर दिखाकर एक व्यक्ति से बाइक लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 3 विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर हथियार बरामद किए हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 1 अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि तकनीकी जांच व मोबाइल खंगालने पर एक अन्य पिस्तौल के संबंध में भी साक्ष्य मिले हैं, जिसकी बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए नाबालिगों का आपराधिक इतिहास नहीं एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि निरुद्ध किए गए बालकों का पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। इन्हें विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पूर्णिया पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरराज्यीय मोबाइल छिनतई और तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जबकि हथियार के बल पर हुई बाइक लूट की घटना का भी त्वरित खुलासा किया गया है। पहले मामले में, पुलिस ने मोबाइल छिनतई वाले अंतरराज्यीय गिरोह की एक महिला समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से छिनतई के 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दूसरे मामले में, पुलिस ने हथियार के बल पर हुई बाइक लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन विधि विरुद्ध बालकों (नाबालिगों) को पकड़ा है। इनके पास से लूटी गई बाइक और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये कार्रवाई पूर्णिया पुलिस के सघन अभियान का हिस्सा है। 17 अगस्त की शाम गुप्त सूचना पर की छापेमारी पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र में किराए के मकान से संचालित मोबाइल छिनतई गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पूर्णिया सदर एसडीपीओ-1 अभिनव पराशर ने बताया कि 17 अगस्त 2026 की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 स्थित कैलाश महतो के मकान में छापेमारी की गई। वहां किराए का कमरा लेकर कुछ संदिग्ध युवक व एक महिला रह रहे थे। जहां से 14 छिनतई के मोबाइल के साथ एक महिला सहित 3 आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान के नगर थाना क्षेत्र के झुन्नी इस्तंबरार निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद रब्बानी, के नगर थाना क्षेत्र के बनभाग निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद राज तथा पश्चिम बंगाल 24 परगना निवासी शिला घोष के रूप में हुई है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से छिनतई के 14 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्मार्ट वॉच तथा 1 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। छिनतई के बाद महिला खपाती थी मोबाइल सदर एसडीपीओ 1 अभिनव पराशर ने खुलासा किया कि पकड़े गए युवक शहर व आसपास के इलाकों में मोबाइल छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरोह में शामिल पश्चिम बंगाल की महिला शीला घोष संदिग्ध केरियर के रूप में काम करती थी, ताकि पुलिस या आम जनता को शक न हो। वह छीने गए मोबाइलों को पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों पर खपाने का काम करती थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में मरंगा थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। 14 अगस्त को गन प्वाइंट पर लूटी थी बाइक वहीं दूसरे मामले में पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने खुद जानकारी साझा करते हुए गन प्वाइंट पर हुए लूट कांड का खुलासा किया है। पूर्णिया के एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि 14 अगस्त की अहले सुबह करीब 3:00 बजे 4 से 5 की संख्या में अपराधियों ने पिस्तौल का डर दिखाकर एक व्यक्ति से बाइक लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर-2 के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त 3 विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध कर हथियार बरामद किए हैं। इनके पास से घटना में प्रयुक्त 1 अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि तकनीकी जांच व मोबाइल खंगालने पर एक अन्य पिस्तौल के संबंध में भी साक्ष्य मिले हैं, जिसकी बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पकड़े गए नाबालिगों का आपराधिक इतिहास नहीं एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि निरुद्ध किए गए बालकों का पूर्व से कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। इन्हें विधिवत प्रक्रिया अपनाते हुए जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *