पूर्णिया- पूर्व सांसद ने SHO की एसएसपी से की शिकायत:पुलिस गाड़ी से पास मांगने पर नोकझोंक हुई थी, एसडीपीओ को करना पड़ा था हस्तक्षेप

पूर्णिया- पूर्व सांसद ने SHO की एसएसपी से की शिकायत:पुलिस गाड़ी से पास मांगने पर नोकझोंक हुई थी, एसडीपीओ को करना पड़ा था हस्तक्षेप

पूर्णिया में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और सदर थाना प्रभारी राजू कुमार के बीच का विवाद गहरा गया है। पूर्व सांसद ने इस मामले में शनिवार को पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को लिखित आवेदन सौंपा और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच रामबाग रोड की है। जब पुलिस गाड़ी से पास मांगने के क्रम में पूर्व सांसद के ड्राइवर और पुलिस वालों के बीच बहस हो गई, देखते ही देखते विवाद गहराया और थाना प्रभारी पर सांसद से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा अपनी गाड़ी से रामबाग रोड से गुजर रहे थे। उनके आगे सदर थाना की पुलिस गाड़ी चल रही थी, जिसमें सदर थाना प्रभारी राजू कुमार सवार थे। कहासुनी और अभद्र व्यवहार का आरोप पूर्व सांसद की गाड़ी के ड्राइवर ने आगे निकलने के लिए डीपर देकर पास मांगा। यह बात थाना प्रभारी को नागवार गुजरी, जिसके बाद पुलिस वाहन और पूर्व सांसद के ड्राइवर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। एसडीपीओ को करना पड़ा था हस्तक्षेप घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक तीखी नोंकझोंक होती रही। स्थिति को देखते हुए सूचना मिलते ही प्रशासनिक आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक व्यस्तता को देखते हुए शनिवार को पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया एसएसपी से मुलाकात की और घटना के संबंध में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। अगर न्याय नहीं मिलेगा, तो फिर आगे हम लोग विचार करेंगे : पूर्व सांसद मामले में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने बताया कि जो घटना घटी थी, उसकी जानकारी हमने परसों रात को ही दे दी थी। आज मिलकर हमने एसपी साहब से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच कराकर उचित कार्रवाई होगी। हमें पूरा विश्वास है कि एसपी साहब मामलों को देखेंगे। अभी हम लोग इंतजार कर रहे हैं कि क्या कार्रवाई होती है, उसके बाद फिर हम लोग विचार करेंगे। हम कानून को मानने वाले लोग हैं… अगर न्याय नहीं मिलेगा, तो फिर आगे हम लोग विचार करेंगे। पूर्व में जदयू से सांसद थे कुशवाहा संतोष कुशवाहा पूर्व में जदयू के कोटे से सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने राजद का दामन थामा और बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे। पूर्व सांसद ने इस बात पर भी रोष जताया कि सांसद रहते हुए सत्ताकाल में उनके साथ कभी इस तरह का अभद्र व्यवहार नहीं हुआ था। पूर्णिया में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा और सदर थाना प्रभारी राजू कुमार के बीच का विवाद गहरा गया है। पूर्व सांसद ने इस मामले में शनिवार को पूर्णिया के एसएसपी डॉ शौर्य सुमन से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को लिखित आवेदन सौंपा और दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच रामबाग रोड की है। जब पुलिस गाड़ी से पास मांगने के क्रम में पूर्व सांसद के ड्राइवर और पुलिस वालों के बीच बहस हो गई, देखते ही देखते विवाद गहराया और थाना प्रभारी पर सांसद से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा अपनी गाड़ी से रामबाग रोड से गुजर रहे थे। उनके आगे सदर थाना की पुलिस गाड़ी चल रही थी, जिसमें सदर थाना प्रभारी राजू कुमार सवार थे। कहासुनी और अभद्र व्यवहार का आरोप पूर्व सांसद की गाड़ी के ड्राइवर ने आगे निकलने के लिए डीपर देकर पास मांगा। यह बात थाना प्रभारी को नागवार गुजरी, जिसके बाद पुलिस वाहन और पूर्व सांसद के ड्राइवर के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान थाना प्रभारी द्वारा पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। एसडीपीओ को करना पड़ा था हस्तक्षेप घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और काफी देर तक तीखी नोंकझोंक होती रही। स्थिति को देखते हुए सूचना मिलते ही प्रशासनिक आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप किया और मामले को शांत कराया। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक व्यस्तता को देखते हुए शनिवार को पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया एसएसपी से मुलाकात की और घटना के संबंध में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। अगर न्याय नहीं मिलेगा, तो फिर आगे हम लोग विचार करेंगे : पूर्व सांसद मामले में पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने बताया कि जो घटना घटी थी, उसकी जानकारी हमने परसों रात को ही दे दी थी। आज मिलकर हमने एसपी साहब से बात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच कराकर उचित कार्रवाई होगी। हमें पूरा विश्वास है कि एसपी साहब मामलों को देखेंगे। अभी हम लोग इंतजार कर रहे हैं कि क्या कार्रवाई होती है, उसके बाद फिर हम लोग विचार करेंगे। हम कानून को मानने वाले लोग हैं… अगर न्याय नहीं मिलेगा, तो फिर आगे हम लोग विचार करेंगे। पूर्व में जदयू से सांसद थे कुशवाहा संतोष कुशवाहा पूर्व में जदयू के कोटे से सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने राजद का दामन थामा और बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे। पूर्व सांसद ने इस बात पर भी रोष जताया कि सांसद रहते हुए सत्ताकाल में उनके साथ कभी इस तरह का अभद्र व्यवहार नहीं हुआ था।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *