पूर्णिया ने प्रेमी जोड़े ने की शादी:लड़की बोली- किसी ने जबरदस्ती नहीं की है, मेरे पति को कुछ हुआ तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार

पूर्णिया ने प्रेमी जोड़े ने की शादी:लड़की बोली- किसी ने जबरदस्ती नहीं की है, मेरे पति को कुछ हुआ तो माता-पिता होंगे जिम्मेदार

पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने माता-पिता से जान का खतरा होने की आशंका जताई है। सुरक्षा को लेकर जताई चिंता वीडियो में युवती ने अपना नाम वर्षा यादव बताया है। उसने कहा कि हम दोनों की आपसी सहमति से शादी हुई है। किसी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं की गई है। अपने फैसले से संतुष्ट हैं। मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से अपने जीवन से जुड़ा निर्णय लेने का अधिकार रखती हूं। उसने यह भी कहा कि उसके परिवार के कुछ लोग इस विवाह से नाराज हैं, जिसके कारण उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। युवती ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है। लगातार घर बुलाने की कोशिश की जा रही है युवती ने वीडियो में कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके माता-पिता और परिवार के कुछ सदस्य जिम्मेदार होंगे। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे लगातार दबाव में लेने और वापस घर बुलाने की कोशिश की जा रही है। थाने में किसी पक्ष ने नहीं दिया आवेदन इधर, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि युवती के परिजनों की ओर से अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि परिवार की ओर से किसी थाने में गुमशुदगी या अपहरण से संबंधित कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र में एक लड़की ने अपने प्रेमी से शादी कर ली। शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपने माता-पिता से जान का खतरा होने की आशंका जताई है। सुरक्षा को लेकर जताई चिंता वीडियो में युवती ने अपना नाम वर्षा यादव बताया है। उसने कहा कि हम दोनों की आपसी सहमति से शादी हुई है। किसी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं की गई है। अपने फैसले से संतुष्ट हैं। मैं बालिग हूं और अपनी मर्जी से अपने जीवन से जुड़ा निर्णय लेने का अधिकार रखती हूं। उसने यह भी कहा कि उसके परिवार के कुछ लोग इस विवाह से नाराज हैं, जिसके कारण उसे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता है। युवती ने वीडियो के माध्यम से प्रशासन से भी सुरक्षा की गुहार लगाई है। लगातार घर बुलाने की कोशिश की जा रही है युवती ने वीडियो में कहा कि यदि उसके या उसके पति के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए उसके माता-पिता और परिवार के कुछ सदस्य जिम्मेदार होंगे। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे लगातार दबाव में लेने और वापस घर बुलाने की कोशिश की जा रही है। थाने में किसी पक्ष ने नहीं दिया आवेदन इधर, वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि युवती के परिजनों की ओर से अब तक सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि परिवार की ओर से किसी थाने में गुमशुदगी या अपहरण से संबंधित कोई शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *