समस्तीपुर शहर और आसपास के पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। पूजा पंडालों में आम पुलिसकर्मियों के साथ सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। महिला पुलिसकर्मी खासकर मनचलों और चेन स्नेचरों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा सभी प्रमुख पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शुक्रवार को सदर एसडीएम राकेश कुमार ने डीएसपी सतीश सुमन और नगर आयुक्त के साथ शहर एवं आसपास के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों के साथ भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के बाद एसडीएम राकेश कुमार ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए होंगे अलग-अलग रास्ते उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था का जायजा लिया गया। पूजा समितियों को श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी न हो। एसडीएम ने बताया कि इस बार शहर और आसपास के पूजा पंडालों में सामान्य पुलिसकर्मियों के साथ सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। सप्तमी से पूजा पंडालों में खोइंछा भरने वाली महिलाओं की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात रहकर मनचलों और चेन स्नेचरों पर नजर रखेंगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करेंगी। इसके लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में अलग से सुरक्षा रणनीति तैयार की गई है। सड़कों पर भीड़ नियंत्रण के लिए चारपहिया वाहनों पर रहेगी रोक दुर्गा पूजा के दौरान सड़कों और पूजा पंडालों के आसपास बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। मेला के दौरान पूजा पंडालों की ओर चारपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। कुछ स्थानों पर बाइक के परिचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा के बाद होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी यातायात के नियम तय किए गए हैं। इसका उद्देश्य पूजा और विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और आम लोगों को परेशानी से बचाना है। नगर और मुफस्सिल क्षेत्र में 45 पूजा पंडाल समस्तीपुर शहर के नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुल 45 छोटे-बड़े पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इनमें नगर थाना क्षेत्र में 15 पूजा पंडाल हैं। बाहरपत्थर, पुरानी दुर्गा स्थान, बहादुरपुर दुर्गा मंदिर, स्टेशन रोड, मगरदही घाट, महराजी डेयरी, अटेरन चौक और माधुरी चौक सहित कई स्थानों पर बड़े पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, अन्य स्थानों पर सामान्य पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 30 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें हाउसिंग बोर्ड मैदान, विशनपुर समेत करीब दस स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर सामान्य पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। समस्तीपुर शहर और आसपास के पूजा पंडालों में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। पूजा पंडालों में आम पुलिसकर्मियों के साथ सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। महिला पुलिसकर्मी खासकर मनचलों और चेन स्नेचरों पर नजर रखेंगी। इसके अलावा सभी प्रमुख पूजा पंडालों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शुक्रवार को सदर एसडीएम राकेश कुमार ने डीएसपी सतीश सुमन और नगर आयुक्त के साथ शहर एवं आसपास के विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों के साथ भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की। निरीक्षण के बाद एसडीएम राकेश कुमार ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए होंगे अलग-अलग रास्ते उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था का जायजा लिया गया। पूजा समितियों को श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में परेशानी न हो। एसडीएम ने बताया कि इस बार शहर और आसपास के पूजा पंडालों में सामान्य पुलिसकर्मियों के साथ सादी वर्दी में महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। सप्तमी से पूजा पंडालों में खोइंछा भरने वाली महिलाओं की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में महिला पुलिसकर्मी सादी वर्दी में तैनात रहकर मनचलों और चेन स्नेचरों पर नजर रखेंगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करेंगी। इसके लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में अलग से सुरक्षा रणनीति तैयार की गई है। सड़कों पर भीड़ नियंत्रण के लिए चारपहिया वाहनों पर रहेगी रोक दुर्गा पूजा के दौरान सड़कों और पूजा पंडालों के आसपास बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है। मेला के दौरान पूजा पंडालों की ओर चारपहिया वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। कुछ स्थानों पर बाइक के परिचालन पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा के बाद होने वाले प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी यातायात के नियम तय किए गए हैं। इसका उद्देश्य पूजा और विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और आम लोगों को परेशानी से बचाना है। नगर और मुफस्सिल क्षेत्र में 45 पूजा पंडाल समस्तीपुर शहर के नगर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में कुल 45 छोटे-बड़े पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। इनमें नगर थाना क्षेत्र में 15 पूजा पंडाल हैं। बाहरपत्थर, पुरानी दुर्गा स्थान, बहादुरपुर दुर्गा मंदिर, स्टेशन रोड, मगरदही घाट, महराजी डेयरी, अटेरन चौक और माधुरी चौक सहित कई स्थानों पर बड़े पूजा पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं, अन्य स्थानों पर सामान्य पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 30 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें हाउसिंग बोर्ड मैदान, विशनपुर समेत करीब दस स्थानों पर भव्य पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं, जबकि अन्य स्थानों पर सामान्य पूजा पंडाल तैयार किए जा रहे हैं।

