पुष्पा वर्मा ने अगरबत्ती उद्योग से महिलाओं को दिया रोजगार:बोलीं- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए, पति के सहयोग से शुरू किया काम

पुष्पा वर्मा ने अगरबत्ती उद्योग से महिलाओं को दिया रोजगार:बोलीं- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए, पति के सहयोग से शुरू किया काम

बलिया के बैरिया तहसील क्षेत्र की दया छपरा ग्राम पंचायत की पुष्पा वर्मा ने आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर अगरबत्ती बनाने का उद्योग शुरू किया है। पुष्पा वर्मा अपने पति के काम करने के बावजूद आर्थिक रूप से सक्रिय होना चाहती थीं। इसी सोच के साथ उन्होंने 2024 में यह काम शुरू किया। पति का सहयोग भी उन्हें मिला। धीरे-धीरे उनके काम का दायरा बढ़ा और उन्होंने 10-12 महिलाओं को भी इस उद्योग से जोड़ा। इन महिलाओं को भी रोजगार मिला और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं। पुष्पा वर्मा का कहना है कि अगर महिलाओं को परिवार का साथ मिले और वे अपने हुनर को पहचानें, तो सीमित संसाधनों में भी रोजगार शुरू किया जा सकता है।
उनका लक्ष्य अपने व्यवसाय का विस्तार कर और महिलाओं को रोजगार देना है। उनका मानना है कि महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। पुष्पा की यह पहल ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *