देवरिया में सुबह 4 बजे से मंदिरों में उमड़े भक्त:मां शैलपुत्री के दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि, देवरही मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में लगी लंबी कतारें

देवरिया में सुबह 4 बजे से मंदिरों में उमड़े भक्त:मां शैलपुत्री के दर्शन कर मांगी सुख-समृद्धि, देवरही मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में लगी लंबी कतारें

देवरिया में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। भक्तों ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय पूजा शुरू हुई। मंदिरों में देवी गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर साधना शुरू की। शहर के देवरही मंदिर में सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मां को नारियल और पूजन सामग्री अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। राघव नगर स्थित दुर्गा मंदिर, कतरारी के अमेठी माई मंदिर और अहिल्यापुर देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंदिर समितियों के सदस्य और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। काली और अष्टभुजी मंदिरों में भी पहुंचे श्रद्धालु नवरात्र के पहले दिन पुलिस लाइन, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, गरुड़पार काली मंदिर, लाहिलपार दुर्गा मंदिर, अगस्तपार अष्टभुजी मंदिर और भटनी के जलपा माता मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ, बाजारों में रौनक नवरात्र के पहले दिन घरों में दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू हुआ। कुछ श्रद्धालुओं ने रामचरितमानस का नवाह्न परायण भी आरंभ किया। पूजा सामग्री, फल और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई दी। नवरात्र के आगाज के साथ ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल नजर आया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *