पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि:दमोह पुलिस लाइन में कार्यक्रम, मंत्री, सांसद, एसपी और कलेक्टर ने किया शहीदों को याद

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि:दमोह पुलिस लाइन में कार्यक्रम, मंत्री, सांसद, एसपी और कलेक्टर ने किया शहीदों को याद

दमोह में पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार सुबह पुलिस लाइन में कार्यक्रम हुआ। इसमें कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया गया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दमोह में 154 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने बताया कि 21 अक्टूबर को शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस दिन देश के सभी शहीद पुलिस और अर्धसैनिक जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है। दमोह में 154 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने भी शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के बाद सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों, शहीद परिवारों और पुलिस कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताईं। एसपी ने उनके समाधान का भरोसा दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *