भरतपुर पुलिस लाइन के सामने रात करीब 10 बजे एक महिला के गले से लुटेरों ने सोने की चैन लूट ली और, बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने रातभर शहर में नाकाबंदी करवाई लेकिन, लुटेरों का कुछ पता नहीं लगा। महिला ने मथुरा गेट थाने में चेन स्नेचिंग की FIR दर्ज करवा दी है। पुलिस लाइन के सामने लूटी चैन सविता निवासी गुलजारी बाग ने मथुरा गेट थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह कल रात करीब 10 बजे वह खाना खाने के बाद अपनी जेठानी के साथ पुलिस लाइन के सामने रोड़ पर घूम रही थी। जैसे ही भी वह पुलिस लाइन के ठीक सामने पहुंची तो, दो बाइक सवार लोग आए और उन्होंने सविता के गले पर झपट्टा मारा। इससे पहले सविता कुछ समझती उससे पहले लुटेरे गले से चैन लेकर फरार हो गए। घटना स्थल पर रात में पहुंचे पुलिस के अधिकारी सविता ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस की गश्त कर रही गाड़ियां और एडिशनल एसपी धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। सविता से घटना की जानकारी ली गई। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकाबंदी करवाई लेकिन, बदमाशों का कुछ पता नहीं लगा। देर रात ही सविता ने मथुरा गेट थाने में शिकायत दी। पुलिस FIR दर्ज बदमाशों की तलाश में लग गई है। पुलिस कर रही बदमाशों की तलाश मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना के आसपास इलाके और अभय कमांड सेंटर के कैमरे खंगाले जा रहे हैं।


