पुलिस ने 114 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए:अब तक 812 मोबाइल हुए बरामद, कीमत ₹1.37 करोड़ से ज्यादा

पुलिस ने 114 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए:अब तक 812 मोबाइल हुए बरामद, कीमत ₹1.37 करोड़ से ज्यादा

भदोही पुलिस ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर लोगों को खास तोहफा दिया है। पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 114 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 81 हजार रुपये है। इन सभी मोबाइल फोन को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, जनवरी से अब तक भदोही पुलिस कुल 812 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इन सभी मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 37 लाख 86 हजार रुपये से ज्यादा है। जनपद के विभिन्न थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटरों ने CEIR पोर्टल, जनसुनवाई और डायल-112 के माध्यम से मिली शिकायतों पर लगातार काम किया। इसी कोशिश से ये 114 मोबाइल फोन बरामद किए जा सके। थानावार बरामद मोबाइल फोन का विवरण इस प्रकार है: ज्ञानपुर – 22 गोपीगंज – 17 कोइरौना – 07 भदोही – 15 चौरी – 01 औराई – 23 ऊँज – 10 सुरियावां – 17 दुर्गागंज – 02 मोबाइल मालिकों ने खुशी जताई कुल 114 मोबाइल फोन अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने उनके मालिकों को सौंपे। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मालिकों ने खुशी जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक भदोही और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। लोगों ने पुलिस की इस पहल की तारीफ भी की। भदोही पुलिस आम लोगों की शिकायतों को जल्दी निपटाने और तकनीकी संसाधनों का सही इस्तेमाल करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *