‘पुलिसकर्मियों में हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा’:डॉक्टर बोले- BP, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं, वर्ल्ड हार्ट डे पर किया जागरूक

‘पुलिसकर्मियों में हार्ट डिजीज का खतरा ज्यादा’:डॉक्टर बोले- BP, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं, वर्ल्ड हार्ट डे पर किया जागरूक

लगातार कई घंटे की ड्यूटी, अनियमित दिनचर्या और तनाव के बीच पुलिसकर्मियों को दिल की सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ड्यूटी के दबाव में खानपान, आराम और व्यायाम के लिए समय नहीं मिल पाता। इससे हदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के साथ हर किसी को ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, वजन और शारीरिक गतिविधि इन पांच कारकों पर खासा ध्यान देना जरूरी है। ये बातें विश्व हदय दिवस पर मंगलवार को सुशांत गोल्फ सिटी के एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में SGPGI की कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया यूपी चैप्टर की सचिव डॉ.रूपाली खन्ना ने पुलिसकर्मियों को बतायी। उन्होंने बताया कि इन पर नियंत्रण और नियमित निगरानी से हार्ट अटैक समेत दिल से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। सेहत के लिए खुद से निकाले समय SGPGI कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.आदित्य कपूर ने कार्यक्रम में शामिल 40 पुलिसकर्मियों को तनावपूर्ण जीवनशैली के बीच स्वास्थ्य रखने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी में तनाव और व्यस्तता अधिक होने के कारण कर्मचारी अक्सर अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाते। बल्कि दबाव के बीच खुद की सेहत के लिए समय निकालें। रोज 30 से 45 मिनट चलना जरूरी संस्थान के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.सत्येन्द्र तिवारी ने रोजाना 30 से 45 मिनट टहलने या योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लंबाई के अनुसार वजन नियंत्रित रखें और ब्लड प्रेशर, शुगर व कोलेस्ट्रॉल की नियमित निगरानी करें। बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह पर दवा और जांच नियमित कराते रहें। कार्यक्रम में डॉ. मोनिका भंडारी, डॉ. अंकित साहू और डॉ. दानिश काजिमी ने दिल की बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपाय बताए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *