पीलीभीत में बुजुर्ग ने देवहा नदी में लगाई छलांग:पुल पर मिली लाठी-चप्पल; गोताखोरों से तलाश जारी, नहीं मिला सुराग

पीलीभीत में बुजुर्ग ने देवहा नदी में लगाई छलांग:पुल पर मिली लाठी-चप्पल; गोताखोरों से तलाश जारी, नहीं मिला सुराग

पीलीभीत में बीसलपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 12 बजे 68 वर्षीय बुजुर्ग ने देवहा नदी के पुल से छलांग लगा दी। घटना नगरिया फत्तेपुर गांव के पास की है। पुल पर बुजुर्ग की लाठी और चप्पलें मिली हैं। सूचना पर पुलिस और क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से नदी में बुजुर्ग की तलाश कराई जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था। ऑटो से पुल तक पहुंचे थे बुजुर्ग नदी में छलांग लगाने वाले बुजुर्ग की पहचान चौसरा गांव निवासी कैलाश चंद्र सक्सेना (68) के रूप में हुई है। उनके पिता का नाम राम भरोसे लाल है। जानकारी के मुताबिक, कैलाश चंद्र रविवार सुबह बीसलपुर के पटेल नगर मोहल्ले से ऑटो में बैठकर देवहा नदी के पुल तक पहुंचे थे। करीब 11:30 बजे ऑटो से उतरने के बाद उन्होंने अचानक नदी में छलांग लगा दी। लाठी-चप्पलों से हुई पहचान बुजुर्ग के नदी में कूदने की जानकारी मिलते ही पुल पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुल पर मिली लाठी और चप्पलों से परिजनों ने उनकी पहचान की। ग्रामीणों के मुताबिक, कैलाश चंद्र का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद या तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, नदी में छलांग लगाने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने ऑटो चालक और ग्रामीणों से जानकारी ली सूचना मिलते ही बीसलपुर पुलिस के एसएसआई रमेश चंद्र शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और वहां मौजूद ग्रामीणों के साथ ऑटो चालक से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। विधायक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक विवेक वर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और बुजुर्ग के परिजनों को सांत्वना दी। फिलहाल पुलिस-प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है। गोताखोर नदी के गहरे पानी में अलग-अलग स्थानों पर बुजुर्ग की तलाश कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *