पिपरा बाजार में आग से 6 से ज्यादा दुकानें राख:मोतिहारी में इन्वर्टर की बैट्री फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

पिपरा बाजार में आग से 6 से ज्यादा दुकानें राख:मोतिहारी में इन्वर्टर की बैट्री फटने से लगी आग, लाखों का सामान जला

नवरात्र पूजा के बीच सोमवार की देर रात पिपरा बाजार में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा सामान और अन्य संपत्ति जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार की है। बताया जाता है कि देर रात बाजार में दुकानें बंद होने के बाद अचानक एक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की तेज लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इन्वर्टर की बैट्री अचानक ब्लास्ट नवरात्र पूजा को लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही के बीच बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग डीजे फैसल की दुकान से शुरू होने की बात सामने आ रही है। दुकान से जुड़े अनुराग ने बताया कि दुकान में रखे इन्वर्टर की बैट्री अचानक ब्लास्ट कर गई। इसके बाद आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से आसपास की दुकानों में फैलती चली गई। सामान जलकर पूरी तरह नष्ट घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक आग की चपेट में आई कई दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। अगलगी के कारण देर रात तक पिपरा बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। प्रारंभिक तौर पर इन्वर्टर की बैट्री ब्लास्ट के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से अगलगी में हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित दुकानदारों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। नवरात्र पूजा के बीच सोमवार की देर रात पिपरा बाजार में अचानक भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अगलगी की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। दुकानों में रखा सामान और अन्य संपत्ति जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार की है। बताया जाता है कि देर रात बाजार में दुकानें बंद होने के बाद अचानक एक दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई। आग की तेज लपटें देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। इन्वर्टर की बैट्री अचानक ब्लास्ट नवरात्र पूजा को लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही के बीच बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग डीजे फैसल की दुकान से शुरू होने की बात सामने आ रही है। दुकान से जुड़े अनुराग ने बताया कि दुकान में रखे इन्वर्टर की बैट्री अचानक ब्लास्ट कर गई। इसके बाद आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से आसपास की दुकानों में फैलती चली गई। सामान जलकर पूरी तरह नष्ट घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक आग की चपेट में आई कई दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था। अगलगी के कारण देर रात तक पिपरा बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। प्रारंभिक तौर पर इन्वर्टर की बैट्री ब्लास्ट के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से अगलगी में हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ित दुकानदारों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *