पितृ अमावस्या पर चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे:मंदाकिनी में स्नान कर की पंचकोसी परिक्रमा, भरत घाट से कामदगिरि तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पितृ अमावस्या पर चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे:मंदाकिनी में स्नान कर की पंचकोसी परिक्रमा, भरत घाट से कामदगिरि तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पितृ विसर्जनी अमावस्या पर शनिवार को धर्मनगरी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण किया। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि पर्वत की पंचकोसी परिक्रमा शुरू की। सुबह से ही रामघाट, राघव प्रयाग घाट और परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु चित्रकूट में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। मान्यता है कि पितृ विसर्जनी अमावस्या पर मंदाकिनी में स्नान और पितरों का तर्पण करने से पुण्य मिलता है। 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया। रामघाट से लेकर परिक्रमा मार्ग तक पुलिस बल की तैनाती रही। 5 किलोमीटर लंबा है परिक्रमा मार्ग कामदगिरि पर्वत का पंचकोसी परिक्रमा मार्ग करीब 5 किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश दोनों राज्यों की सीमा में आता है। कई श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने पर दंडवत परिक्रमा भी लगाते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *