कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। कन्नौज में सपा की जिला इकाई भंग किए जाने को लेकर राजभर ने सवाल उठाए और खाली कुर्सियों का जिक्र करते हुए पार्टी नेतृत्व पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल यादव ने मेहनत करके कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था, लेकिन अखिलेश उस विरासत को संभाल नहीं पाए। राजभर ने उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी भंग करने की सलाह भी दी।
खबर अपडेट हो रही है

