पिंजौर की सुखना नदी का जलस्तर बढ़ा:किनारे पर बसी झोपड़ियों तक पहुंचा पानी, लोगों ने खाली की, लोगों से सतर्क रहने की अपील

पिंजौर की सुखना नदी का जलस्तर बढ़ा:किनारे पर बसी झोपड़ियों तक पहुंचा पानी, लोगों ने खाली की, लोगों से सतर्क रहने की अपील

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को पंचकूला की सुखना नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। पिंजौर-नालागढ़ फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रही नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में चिंता बढ़ गई है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि पानी इसके साथ लगती झुग्गी-झोपड़ियों तक पहुंच गया। एहतियात के तौर पर, झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने अपनी झोपड़ियां खाली कर दीं और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। मंगलवार को नदी में बढ़े जलस्तर और तेज बहाव को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और लोगों को तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने के लिए जागरूक करने की अपील की है। लगातार बारिश से नदी का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *