जहानाबाद में 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद:ट्रक से तस्करी; ड्राइवर-उपचालक गिरफ्तार, जांच जारी

जहानाबाद में 50 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद:ट्रक से तस्करी; ड्राइवर-उपचालक गिरफ्तार, जांच जारी

जहानाबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब गया-पटना एनएच-22 पर उमता के पास एक ट्रक से जब्त की गई। इस मामले में ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने बताया कि विभाग को हरियाणा से पटना की ओर जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच-22 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। ड्राइवर बोला – शराब पहुंचाने के लिए मिलते हैं 20 हजार जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान प्रवीण कुमार सिंह और रमेश कुमार मीणा के रूप में हुई है। रमेश कुमार मीणा राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि शराब की एक खेप पहुंचाने के लिए उसे करीब 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। उत्पाद विभाग को आशंका है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी के पीछे तस्करों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यह खेप कहां से भेजी गई थी और बिहार में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। जहानाबाद में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब गया-पटना एनएच-22 पर उमता के पास एक ट्रक से जब्त की गई। इस मामले में ट्रक के चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक दिलीप पाठक ने बताया कि विभाग को हरियाणा से पटना की ओर जा रही भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब से लदे एक ट्रक की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद विभाग की टीम ने एनएच-22 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। ड्राइवर बोला – शराब पहुंचाने के लिए मिलते हैं 20 हजार जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। ट्रक की तलाशी में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान प्रवीण कुमार सिंह और रमेश कुमार मीणा के रूप में हुई है। रमेश कुमार मीणा राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि शराब तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि शराब की एक खेप पहुंचाने के लिए उसे करीब 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। उत्पाद विभाग को आशंका है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी के पीछे तस्करों का एक बड़ा गिरोह सक्रिय है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि यह खेप कहां से भेजी गई थी और बिहार में इसे किसे डिलीवर किया जाना था। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *