पाली में नगर निगम के कई सफाईकर्मियों ने निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि सफाईकर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र दिया जाए। दरअसल, सभी का कहना है कि सफाईकर्मी भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की जरूरत होती है, लेकिन निगम के अधिकारियों की ओर से अनुभव प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे है। ऐसे में सफाईकर्मी भर्ती में आवेदन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनुभव प्रमाण पत्र लगाने के बाद ही आवेदन पत्र जमा हो सकेंग। इसी को लेकर ये ज्ञापन सौंपा गया है। ये रहे मौजूद… ज्ञापन सौंपते समय विक्रम चंदानी, विनोद तेजी, विनोद रल, अनिल सरपटा, मदन कंडारा सहित कई जने मौजूद रहे।

