कुशीनगर के हर विकासखंड में खुलेगा हेल्पडेस्क-सिंगल विंडो:पेंशन, आवास, राशन और आयुष्मान कार्ड की जानकारी मिलेगी

कुशीनगर के हर विकासखंड में खुलेगा हेल्पडेस्क-सिंगल विंडो:पेंशन, आवास, राशन और आयुष्मान कार्ड की जानकारी मिलेगी

कुशीनगर जिले के सभी विकासखंड कार्यालयों में हेल्पडेस्क-सिंगल विंडो शुरू किया जाएगा। सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद आज सोमवार 12 बजे यह जानकारी दी। सीडीओ के मुताबिक 3 से 9 अक्टूबर 2026 के बीच सांसद, विधायक या ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में इसका शुभारंभ होगा। हेल्पडेस्क पर एक कर्मचारी को जरूरी तौर पर तैनात किया जाएगा। बताया गया है कि यह कर्मचारी ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी भी देगा। यहां वृद्धावस्था, निराश्रित महिला, दिव्यांगजन पेंशन, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, शौचालय, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित कई योजनाओं की जानकारी मिलेगी। हेल्पडेस्क पर रोज आने वाले आवेदनों को रजिस्टर में लिखा जाएगा। संबंधित विभागों के जरिए इनका समय पर निपटारा होगा। निपटारे के बाद आवेदक को सूचना भी दी जाएगी। इसका मकसद ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *