पाली में पहाड़ों के बीच मिला नर कंकाल, कपड़ों और घड़ी से हुई पहचान; पिछले साल हुआ था लापता

पाली में पहाड़ों के बीच मिला नर कंकाल, कपड़ों और घड़ी से हुई पहचान; पिछले साल हुआ था लापता

Human Skeleton found in Pali Hills: पाली जिले के रानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ढारिया गांव की पहाड़ियों में शनिवार को एक नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पहाड़ियों में पत्थरों के बीच कंकाल मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर पाली के बांगड़ चिकित्सालय भिजवाया।

भेड़-बकरियां चरा रही महिला ने देखा

घटना के अनुसार, डुठारिया गांव की एक महिला ढारिया की पहाड़ियों में अपनी भेड़-बकरियां चरा रही थी। इसी दौरान उसकी नजर पत्थरों के बीच पड़े एक नर कंकाल पर पड़ी। महिला ने तुरंत इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही रानी थानाधिकारी आनंद कुमार और नाडोल चौकी प्रभारी शिवनारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Human Skeleton found in Pali Hills
पाली की पहाड़ी का दृश्य

डुठारिया गांव का था निवासी

सोमेसर चौकी प्रभारी रमेशचंद्र के अनुसार, कंकाल की शिनाख्त डुठारिया गांव के निवासी 62 वर्षीय घीसाराम जणवा चौधरी के रूप में हुई है। मौके पर बुलाए गए परिजनों ने कंकाल के पास पड़े कपड़ों और घड़ी के आधार पर घीसाराम की पहचान की।

पिछले साल से था लापता

पुलिस जांच में सामने आया कि घीसाराम पिछले साल 12 नवंबर 2025 से लापता थे। परिजनों ने रानी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि घीसाराम किसी बीमारी से पीड़ित थे और घटना वाले दिन वह अपनी दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे। पुलिस ने उस समय उनकी तलाश की थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था।

Human Skeleton found in Pali Hills
पहाड़ी में मिला नर कंकाल

बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया

पुलिस ने कंकाल का पोस्टमॉर्टम कराने के लिए उसे बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *