बिहार शरीफ के वियावानी स्तिथ जेपी कॉलेज में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर नालंदा विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता एवं मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान परिषद की सचेतक रीना यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में स्नातक निर्वाचन चुनाव की तैयारियों, मतदाता संपर्क अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। मंत्री श्रवण कुमार बोले- ये प्रत्याशी का नहीं, संगठन का चुनाव है सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का यह चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं, बल्कि एनडीए के हर एक कार्यकर्ता का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं। स्नातक मतदाता समाज के सबसे प्रबुद्ध और शिक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए कार्यकर्ता उन तक तथ्यों और सरकार के विकास कार्यों के साथ पहुंचे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने और हर स्नातक मतदाता से सीधा संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। ‘विकासवाद बनाम जंगलराज’ की लड़ाई: शिक्षा बजट में अभूतपूर्व वृद्धि मंत्री ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार के शैक्षणिक माहौल में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य के बजट का एक-तिहाई हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर सरकार ने मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और अनुमंडल स्तर पर कॉलेजों का जाल बिछाया है। इसे ‘विकासवाद बनाम जंगलराज’ की लड़ाई बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष तरह-तरह के भ्रम फैलाएगा, जिससे जनता को सजग रखना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर बेबुनियाद सवाल खड़े करना विपक्ष की पुरानी फितरत बन चुकी है। यदि कोई गड़बड़ी है, तो उसे प्रमाण के साथ जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष अन्य राज्यों में चुनाव जीतता है तब प्रणाली सही रहती है, लेकिन हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। जनता विकास कार्यों के आधार पर लेगी फैसला: सांसद कौशलेंद्र कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि अनर्गल और भ्रामक बयानों से महागठबंधन को कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। जनता विकास और धरातल पर हुए कार्यों के आधार पर अपना निर्णय लेती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद इस संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, जदयू प्रदेश महासचिव संजयकांत सिन्हा, प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, लोजपा (रा) नेता सत्येंद्र मुकुट, धनंजय कुमार कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, अरविंद पटेल, रजनीश ठाकुर,आकाश कुमार काजल सहित भारी संख्या में एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बिहार शरीफ के वियावानी स्तिथ जेपी कॉलेज में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर नालंदा विधानसभा स्तरीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता एवं मतदाता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान परिषद की सचेतक रीना यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक में स्नातक निर्वाचन चुनाव की तैयारियों, मतदाता संपर्क अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से मंथन हुआ। मंत्री श्रवण कुमार बोले- ये प्रत्याशी का नहीं, संगठन का चुनाव है सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का यह चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं, बल्कि एनडीए के हर एक कार्यकर्ता का चुनाव है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता ही उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं। स्नातक मतदाता समाज के सबसे प्रबुद्ध और शिक्षित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए कार्यकर्ता उन तक तथ्यों और सरकार के विकास कार्यों के साथ पहुंचे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन अध्ययन करने और हर स्नातक मतदाता से सीधा संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। ‘विकासवाद बनाम जंगलराज’ की लड़ाई: शिक्षा बजट में अभूतपूर्व वृद्धि मंत्री ने नीतीश सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बाद बिहार के शैक्षणिक माहौल में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य के बजट का एक-तिहाई हिस्सा शिक्षा पर खर्च कर सरकार ने मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक और अनुमंडल स्तर पर कॉलेजों का जाल बिछाया है। इसे ‘विकासवाद बनाम जंगलराज’ की लड़ाई बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष तरह-तरह के भ्रम फैलाएगा, जिससे जनता को सजग रखना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना विपक्ष की आदत बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में मंत्री श्रवण कुमार ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद चुनाव आयोग और मतदाता सूची पर बेबुनियाद सवाल खड़े करना विपक्ष की पुरानी फितरत बन चुकी है। यदि कोई गड़बड़ी है, तो उसे प्रमाण के साथ जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष अन्य राज्यों में चुनाव जीतता है तब प्रणाली सही रहती है, लेकिन हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। जनता विकास कार्यों के आधार पर लेगी फैसला: सांसद कौशलेंद्र कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार और विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि अनर्गल और भ्रामक बयानों से महागठबंधन को कोई राजनीतिक लाभ मिलने वाला नहीं है। जनता विकास और धरातल पर हुए कार्यों के आधार पर अपना निर्णय लेती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने की अपील की। बैठक में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद इस संवाद कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, जदयू प्रदेश महासचिव संजयकांत सिन्हा, प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी, जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, लोजपा (रा) नेता सत्येंद्र मुकुट, धनंजय कुमार कुशवाहा, जिला जदयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, अरविंद पटेल, रजनीश ठाकुर,आकाश कुमार काजल सहित भारी संख्या में एनडीए के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

