पानीपत में मिलर अलॉट नहीं, अटकी धान की निकासी:अनाज मंडी पहुंचे शिक्षा मंत्री, जानी समस्याएं, नमी भी जांची

पानीपत में मिलर अलॉट नहीं, अटकी धान की निकासी:अनाज मंडी पहुंचे शिक्षा मंत्री, जानी समस्याएं, नमी भी जांची

पानीपत की अनाज मंडी का बुधवार शाम को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों और आढ़तियों से सीधे बातचीत कर फसल खरीद, उठान, मिलर अलॉटमेंट और किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से भी मंडी की व्यवस्थाओं और खरीद प्रक्रिया की स्थिति पर चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने मंडी में पहुंची धान की नमी की भी जांच की। किसानों और आढ़तियों ने मंत्री के सामने अपनी प्रमुख समस्याएं रखते हुए बताया कि अब तक मिलर अलॉट नहीं होने के कारण धान की निकासी प्रभावित हो रही है। मंडी से धान बाहर भेजने में भी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे किसानों और आढ़तियों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मिलर अलॉटमेंट में देरी से बढ़ेगी परेशानी किसानों और आढ़तियों ने कहा कि धान की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और निकासी बेहद जरूरी है। अगर मिलर अलॉटमेंट में देरी होती है तो मंडियों में फसल का दबाव बढ़ सकता है और आने वाले दिनों में व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। जल्द समाधान का आश्वासन मंत्री महिपाल ढांडा ने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि संबंधित समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से भी खरीद प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री से बात कर जल्द कराया जाएगा मिलर अलॉटमेंट : शास्त्री मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अवतार शास्त्री ने कहा कि मिलर अलॉटमेंट का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मिलर अलॉट कराए जाएंगे, ताकि धान की निकासी और उठान में किसी प्रकार की बाधा न रहे। उन्होंने कहा कि धान खरीद सीजन के दौरान किसानों से लेकर आढ़तियों तक किसी को भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। मंडी में खरीद और उठान व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *